धनौरा: गजरौला के शाहबाजपुर डोर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला और झोपड़ी में लगाई आग
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर डोर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष से इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले और आरोप है कि दबंगों ने एक झोपड़ी में आग भी लगा दी। घटना में करीब छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।