बहराइच पुलिस की बड़ी सफलता: बरामद किए 211
गुमशुदा मोबाइल, असली मालिकों को सौंपे।बरामद
फोन की कीमत करीब ₹58.25 लाख; SP विशवजीत
श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को किया पुरस्कृत।बहराइच
पुलिस और सर्विलांस सेल ने अभियान चलाकर कुल
211 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी
अनुमानित कीमत ₹58,25,300 है।एसपी विशवजीत
श्रीवास्तव ने आज इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों
को सुपुर्द किया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों
ने पुलिस का आभार जताया।सर्विलांस टीम के इस सराहनीय
कार्य पर एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
साथ ही आमजन से 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करने और
फोन गुम होने पर CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की
अपील की।