मध्य प्रदेश माटीकला बोर्ड प्रायोजित और क्रिस्प भोपाल द्वारा संचालित 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरण समारोह बुधवार दोपहर 12 बजे दोपहर आगर जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे ने प्रशिक्षुओं के कार्यों का अवलोकन किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।