जलालाबाद: गांव विचोला में छत से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत, बंदरों के हमले की आशंका
शाहजहाँपुर के कलान थाना क्षेत्र के बिचौला गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है, जो सेना से रिटायर होने के बाद मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे बने अपने नए मकान में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम छत पर बंदरों का झुंड आ गया हमले से अचानक गिर गए और मौत हो गई.