पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में वांटेड साहिल सौरभ पर पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई
Purnea East, Purnia | Jun 14, 2026
पूर्णिया यूनिवर्सिटी के सामने हुए चर्चित एनकाउंटर मामले में फरार मुख्य आरोपी साहिल सौरभ पर पुलिस ने शिकंजा कस्ते हुए बीते दिन भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के मोज्जमपट्टी गांव स्थित उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया है। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में मुनादी भी कराई गई।ग्रामीणों की मौजूदगी में कोर्ट का नोटिस चस्पा किया.