शिवहर: उत्पाद विभाग के टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाकर 9 अभियुक्त किया गिरफ्तार, 4 लीटर देशी शराब बरामद
उत्पाद विभाग टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 9 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं चार लीटर देसी शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार 9 अभियुक्त में आठ अभियुक्त शराब के नशे में पाए गए हैं एक अभियुक्त शराब कारोबारी है जिसके पास से चार लीटर शराब बरामद हुई है. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.