Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

गोरी नागोरी ने मीणा हाईकोर्ट में किरोड़ी लाल मीणा के सामने कही यह बात…... विश्व आदिवासी दिवस

Osian, Jodhpur | Aug 12, 2026

MORE NEWS

माहेश्वरी सभा की बैठक में समाज सुधार पर मंथन, नई कार्यकारिणी की घोषणा

ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा ओसियां की साधारण बैठक अध्यक्ष सुनील लाहोटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा, जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांडक एवं जिला सचिव ओमप्रकाश लोहिया का अभिनंदन किया गया। साथ ही तहसील सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक में समाज में सगाई-विवाह संबंधी समस्याओं और घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए सुधार के लिए तहसील व जिला स्तर पर कमेटी गठित करने पर चर्चा हुई। पूर्व प्रदेश सचिव भगवानदास राठी व ओमप्रकाश बुब ने विवाह संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल डागा ने ग्राम इकाइयों को समाज की मजबूत कड़ी बताया।

रामकिशोर डागा ने कहा कि वर्तमान में लड़के-लड़कियों के विवाह समय पर नहीं होने से समाज की जनसंख्या प्रभावित हो रही है। इस पर अध्यक्ष सुनील लाहोटी ने कहा कि 21 वर्ष की आयु में बेटी का विवाह करने वाले परिवार को तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने कहा कि ओसियां तहसील प्रदेश की बड़ी तहसीलों में शामिल है। जल्द ही महासभा व जिला सभा की योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव भ्रमण किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान समाज के भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की।

मथानिया माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ने घोषणा की कि तहसील माहेश्वरी सभा के परिवार में शादी समारोह के प्रतिभोज में 11 आइटम रखने वाले परिवार को माहेश्वरी समाज भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में महासभा व जिला सभा की योजनाओं की पुस्तिका और आवेदन फार्म सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाकर इन्हें घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अंत में सभा मंत्री मदनलाल राठी व ओमप्रकाश बुब ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर तिंवरी, मथानिया, ओसियां, भिकमकोर, जाखण, पुनासर, बापिणी, चाड़ी, निम्बो का तालाब, कड़वा व बेदु सहित विभिन्न ग्राम इकाइयों के सदस्य, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

माहेश्वरी सभा की बैठक में समाज सुधार पर मंथन, नई कार्यकारिणी की घोषणा ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा ओसियां की साधारण बैठक अध्यक्ष सुनील लाहोटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा, जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांडक एवं जिला सचिव ओमप्रकाश लोहिया का अभिनंदन किया गया। साथ ही तहसील सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज में सगाई-विवाह संबंधी समस्याओं और घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए सुधार के लिए तहसील व जिला स्तर पर कमेटी गठित करने पर चर्चा हुई। पूर्व प्रदेश सचिव भगवानदास राठी व ओमप्रकाश बुब ने विवाह संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल डागा ने ग्राम इकाइयों को समाज की मजबूत कड़ी बताया। रामकिशोर डागा ने कहा कि वर्तमान में लड़के-लड़कियों के विवाह समय पर नहीं होने से समाज की जनसंख्या प्रभावित हो रही है। इस पर अध्यक्ष सुनील लाहोटी ने कहा कि 21 वर्ष की आयु में बेटी का विवाह करने वाले परिवार को तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने कहा कि ओसियां तहसील प्रदेश की बड़ी तहसीलों में शामिल है। जल्द ही महासभा व जिला सभा की योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव भ्रमण किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान समाज के भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की। मथानिया माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ने घोषणा की कि तहसील माहेश्वरी सभा के परिवार में शादी समारोह के प्रतिभोज में 11 आइटम रखने वाले परिवार को माहेश्वरी समाज भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में महासभा व जिला सभा की योजनाओं की पुस्तिका और आवेदन फार्म सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाकर इन्हें घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अंत में सभा मंत्री मदनलाल राठी व ओमप्रकाश बुब ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर तिंवरी, मथानिया, ओसियां, भिकमकोर, जाखण, पुनासर, बापिणी, चाड़ी, निम्बो का तालाब, कड़वा व बेदु सहित विभिन्न ग्राम इकाइयों के सदस्य, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Osian, Jodhpur | Aug 11, 2026