मंझनपुर: लोहे की रॉड से हमला कर दहशत फैलाने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले के दो संगीन मामलों में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को शुक्रवार को लगभग 11 बजे बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी को महावा रोड नहर पुलिया के पास से दबोच लिया।