रामपुर: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया, 'NO PAY NO WORK' पोस्टर लेकर
Rampur, Rampur | May 21, 2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।