सोनाहातु: इटकी में हाथियों के झुंड ने एक मकान तोड़ा, फसलें रौंदी
प्रखंड के गांवों में पिछले एक सप्ताह से पांच हाथियों का झुंड उत्पात मचा रखा है। डोला गांव में हाथियों ने ग्रामीण जगु गोप का मकान तोड़कर धान सहित अन्य अनाज खा गए। वहीं मकान में सो रहा जगु गोप परिवार के साथ दूसरे दरवाजा से निकलकर जान बचाई और लोगों को गांव में हाथी आने की सूचना दी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथियों को मुश्किल से जंगल की ओर खदेड़ दिया।