सोनाहातु: सोनाहातू पुलिस ने कांची नदी के किनारे शराब की भट्ठी और जावा महुआ को किया नष्ट
सोनाहातू थाना क्षेत्र की कांची नदी के किनारे चल रही महुआ शराब भट्टी को सोनाहातू पुलिस ने नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शराब भट्ठी में 400 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को शराब के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की।