सोनाहातु: ब्राउन शुगर और अफीम की अवैध बिक्री से झारखंड हाईकोर्ट नाराज, रांची एसएसपी को दिया निर्देश
रांची सहित राज्य में ब्राउन शुगर, अफीम, ड्रग्स की धड़ल्ले से हो रही बिक्री को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया। खंडपीठ ने माैखिक रूप से कहा कि राज्य में नशा का अवैध कारोबार चिंताजनक है।