बलियापुर: सिंदूरपुर: मुखर्जी परिवार द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश
बलियापुर के सिंदूरपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को मुखर्जी परिवार ने रोक दिया। उनका दावा है कि जमीन उनकी है और उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। लोगों ने इसकी शिकायत बलियापुर के सीओ और जिला परिषद अध्यक्ष से शनिवार के दोपहर 1:00 की है व वही भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी और अन्य लोग विरोध में शामिल थे