सदर: काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट की यूनिट 1 और 2 पर नेचुरल गैस पीएनजी सेवा का शुभारंभ
Sadar, Varanasi | May 17, 2026 स्वच्छ और किफायती ऊर्जा की दिशा में गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र ट्रस्ट यूनिट 1 एवं यूनिट 2 पर रविवार को नेचुरल गैस पीएनजी सेवा का शुभारंभ किया गया।