हनुमानगढ़: जयपुर शहर में फ्लैट दिलाने के नाम पर 61 लाख 90 हजार 812 रुपये की ठगी, चार जनों के खिलाफ जंक्शन थाने में मामला दर्ज
जयपुर शहर में फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड, जंक्शन निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र महेन्द्र कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) हनुमानगढ़ की अदालत में इस्तगासा पेश किया।