सैदपुर-सादात मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस के संचालक द्वारा ई-रिक्शा से जा रहे चालक सहित चार लोगों को बौरवां नहर के पास रोककर उन्हें मारने-पीटने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित पीड़ितों ने सड़क पर जाम लगाकर सादात से जाने वाली उक्त बस को सादात में ही रोककर बस संचालक को मौके पर बुलाने की माँग करने लगे। बाद में पुलिस ने जाम खत्म कराकर बस रवाना किया।