धौलपुर: देवदास का पुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला, चार घायल
राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवदास का पुरा गांव में रविवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर तीन महिलाओं सहित चार जनों को घायल कर दिया घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव मैं उनकी खातेबंदी जमीन है। जिसमे बाजरे की बुबाई की गई थी। दबंगों के द्वारा फसल को ट्रेक्टर से जोत दिया था।