धौलपुर: धार्मिक स्थलों पर मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्वः साधु संतों की पूजा अर्चना करने उमड़ी लोगों की भीड़,
रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। तीर्थराज मचकुंड के साथ, गंगाबाई की बगीची, कबीरपंथी आश्रम और अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर अपने गुरु की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। गुरु पूर्णिमा के मौके पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में जिले के दो संतो को माला पहनकर भेंट दी गई।