चित्तौड़गढ़: सुभाष चौक पर राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रन फॉर लीगल एड का हुआ आयोजन
चित्तौडग़ढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना के 75 वर्ष (प्लेटिनम जुबली) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को रन फॉर लीगल एड का आयोजन किया गया। रन फॉर लीगल एड का शुभंारभ विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो -1 नाहर सिंह मीणा ने सुभाष चौक से हरी झण्डी दिखाकर शुरु किया। यह दौड़ गंभीरी पुलिया एवं रोडवेज बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा पर समाप्त हुई।