चित्तौड़गढ़: सांवरिया जी के दर्शन पर मीरा नगर की वृद्धा के गले से 6 तोला सोने का हार हुआ था चोरी, उदयपुर निवासी महिला हुई गिरफ्तार
शहर के मीरा नगर की एक महिला के गले से सोने का हार काटने के मामले में पुलिस ने उदयपुर की एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला के कब्ज से हार भी बरामद कर लिया है। बता दें कि 11 जनवरी को धापूबाई जोशी परिवारल के साथ भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए गई थी। यहां अज्ञात बदमाश ने महिला के गले से 6 तोला सोने का हार काट लिया था।