राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय गुरुवार को भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने मदर लैब का शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार मदर लैब के माध्यम से मरीजों को 150 प्रकार की निशुल्क जांच मिलेगी। भाजपा नेता जितेंद्र जोधा ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में काफी अच्छा कार्य कर रही है। यह जांच 24 घंटे में कभी भी करवाई जा सकती है।