अमरिया तहसील क्षेत्र के भरापचपेड़ा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सरकार सक्रिय नजर आई। मिट्टी गिरने के कारण मजदूर बबलू की मौत हो गई, जबकि राज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार भरापचपेड़ा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।