धार: धार जिले के मनावर में ₹9 करोड़ का नया सिविल अस्पताल बनकर तैयार, हैंडओवर न होने से उद्घाटन अटका
धार जिले के मनावर में 9 करोड़ का नवीन सिविल अस्पताल तैयार, हैंडओवर न होने से उद्घाटन लटका।मनावर नगर के सेमल्दा मार्ग पर बीज निगम परिसर में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बना 50 बिस्तर वाला नवीन सिविल अस्पताल पिछले तीन महीनों से पूरी तरह तैयार है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।