धार: मांडू में इंग्लैंड, आयरलैंड और फ्रांस से आए पर्यटक, ऐतिहासिक महल देख बोले- यहाँ की शांति अद्भुत है
धार जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। सुहावने मौसम के कारण पर्यटक बड़ी संख्या में ऐतिहासिक महलों, किले, चतुर्भुज राम मंदिर और मालीपुरा तालाब जैसे स्थलों को देखने आ रहे हैं। वही मांडू में इंग्लैंड, आयरलैंड और फ्रांस से आए पर्यटकों का शनिवार को जमावड़ा दिखा।