धार: गंजीखाना में बाल विवाह मुक्त भारत के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग धार सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान तथा हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन के अंतर्गत राजनीति में महिला सहभागिता एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है।