बरियातु: साल्वे गांव में पेड़ से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा घायल, रिम्स रेफर
पेड़ पर चढ़कर आम का फल तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान अनीस अंसारी (उम्र 10 वर्ष), पिता रईस अंसारी, साल्वे ग्राम निवासी के रूप में हुई । जानकारी के अनुसार अनीस अंसारी आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक पेड़ का डाली टूट जाने से वह नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया।