मरवाही: जीपीएम जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्रता से निराकृत करने का किया आश्वासन
जीपीएम के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में मंगलवार को विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 57 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बारी-बारी से सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी, उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा शीघ्रता से निराकृत करने आश्वस्त किया।