नशे के सौदागरों पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार: चमेली झरना रोड से दो तस्कर गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी; 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दबोचे गए आरोपी
नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खेल का पर्दाफाश; पुलिस ने बरही (पद्मा) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भेजा जेल
हजारीबाग: हजारीबाग जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पदमा ओ०पी० क्षेत्र के अंतर्गत चमेली झरना जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने त्वरित और गुप्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली एक पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र में नशीले पदार्�
Barkatha, Hazaribagh | Jun 3, 2026