शामली: चौधरी चरण सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर शामली में आर्य जाट महासभा ने किया कड़ा विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग
Shamli, Shamli | Apr 5, 2026 रविवार दोपहर 2:00 बजे शामली में आर्य जाट महासभा की एक बैठक भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन पर महासभा के अध्यक्ष सुनील निर्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया और सरकार से अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आरोपी राम अवतार पलसानिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।