हज़ारीबाग: अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई में विष्णुगढ़ के चटकरी में 5 भट्ठियां ध्वस्त
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में सहायक उत्पादज्ञआयुक्त के निर्देशन में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चटकरी (उपर टोला), पंचायत मैडमो में सोमवार को दोपहर दो बजे अवैध शराब निर्माण (महुआ चुलाई) स्थलों पर छापेमारी की गई ।