होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: हीरो होंडा चौराहे पर नगर पालिका के गड्ढे में फंसा ट्रक, निकालने की कोशिश जारी
नर्मदापुरम के हीरो होंडा चौराहे पर मंगलवार सुबह एक ट्रांसपोर्ट का सामान से भरा ट्रक नगर पालिका द्वारा खोदे हुए गढ्ढे में फंस गया, जिसने निकालने का प्रयास 9.30 बजे के बाद भी जारी रहा।ड्राइवर ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन के लिए बीच चौराहे पर सड़क पर गढ्ढे को खोदा हुआ था जिसे सही तरीके से भरा नहीं गया था उसके ऊपर से निकल उसका अगला हिस्सा फंस गया।