शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक महिला का शव मिला। शव की पहचान तिलहर के सरोवरनगर की 60 वर्षीय सुदामा के रूप में हुई। सुदामा 25 मई को बिहार स्थित मायके गई थीं। वापसी यात्रा के दौरान उन्होंने बेटे रोहित को फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। सुदामा को लेकर उनका भाई बिहार से शाहजहांपुर स्टेशन तक आया और फिर लौट गया।