शाहजहांपुर: जमुका दोराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय कथावाचक की हुई मौत
जमुका दोराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय कथावाचक सतीश शुक्ला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सतीश शुक्ला हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के पारा गांव के निवासी थे। वह अपनी पत्नी के साथ पिछले दस वर्षों से शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के बंतारा स्थित एक आश्रम में रह रहे थे। घटना के समय वह साइकिल से बाजार जा रहे थे।