शाहजहांपुर: कटरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मऊ की एक महिला की मौत, 6 लोग घायल
कटरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर स्थित एक ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मऊ की एक महिला की मौत हो गई।l, 6 घायल हो गए। मधुबन कटिघरा की रहने वाली 45 वर्षीय संगीता अपने परिवार के साथ बरेली के मनौनाधाम दर्शन के लिए जा रही थीं। कटरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।