सासनी: रुदायन रोड स्थित गेस्ट हाउस में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, भारी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
Sasni, Hathras | Jun 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के सासनी से रूदायन रोड स्थिति एक गेस्ट हाउस में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ से पहले कस्बा सासनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए रूदायन रोड स्थिति गेस्ट हाऊस तक ढ़ोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।