बिक्रम: बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड 3 और 5 में पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी, महीनों से समस्या बरकरार
Bikram, Patna | Apr 20, 2026 बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में नल-जल योजना की पाइपलाइन लीकेज से लोग पिछले कई महीनों से परेशान हैं। वार्ड 3 में बीएसएनएल टावर के पास और वार्ड 5 में इमामबाड़ा के समीप रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन फटने से पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़कें भी खराब हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं