सिरोही: गुरु पूर्णिमा पर तिलक लगाकर बच्चों का भव्य स्वागत, पौधारोपण से दिया हरियाली का संदेश और संरक्षण का लिया संकल्प
Sirohi, Sirohi | Jul 29, 2026 राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, नई आबादी जावाल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पौधारोपण एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने वाले बच्चों का अतिथियों ने तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई बांटकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।