सहारनपुर: कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर का शव दो हिस्सों में मिला, हादसे पर उठे सवाल
कोर्ट रोड पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी अनंत बड़सर का शव दो हिस्सों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने की आशंका जताई है, लेकिन जांच पूरी होने तक इसे महज हादसा नहीं माना जा रहा। पैतृक गांव बड़सर के निवासी अनंत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।