मनेर: मनेर थाना के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल
Maner, Patna | Jun 9, 2025 मनेर थाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक के घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार छिहत्तर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना सोमवार की रात 8:31 के करीब की है। दूसरा बाइक सवार गाड़ी समेत फरार हो गया।