परबत्ता: परबत्ता सीएचसी में एफसीएम वायरल सेवा शुरू, गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से मिलेगी राहत
परबत्ता प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा एफसीएम वायरल सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नई पहल से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को एनीमिया (खून की कमी) जैसी गंभीर समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा