गया टाउन सीडी ब्लॉक: 'तिरंगे के साथ हुंकार': स्थायीकरण और मानदेय की मांग को लेकर गया की सड़कों पर उतरा ग्राम रक्षा दल, सरकार को दी चेतावनी
बिहार ग्राम रक्षा दल के स्थायीकरण एवं मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर 2 बजे गया जिले में सैकड़ों ग्राम रक्षा दल के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर विशाल जनजागरण यात्रा निकाली। मोहनपुर से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा बाराचट्टी, डोभी और बोधगया होते हुए जिला समाहरणालय पहुंची तथा अंत में गांधी मैदान में सभा के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति.