डीग: डीग ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त कर रचा कीर्तिमान
डीग जिले ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के प्रभावी नेतृत्व, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से संभव हो पाई है।