ओरछा बेतवा नदी के कंचना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों की हुई सफाई
नदी और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है, नदी और घाटों में कचरा न डालें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में आज दिनांक 03/06/2026 को ओरछा बेतवा नदी स्थित कंचना घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में अध्यक्ष नगर परिषद ओरछा श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामस्वरूप पटेरिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। जनप्रतिनिधि और अधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वच्छता कार्य में भाग लेना प्रेरणादायी रहा।
*किए गए कार्य*
स्वच्छता अभियान के तहत संपूर्ण कंचना घाट क्षेत्र की सफाई, वेतवा नदी में तैर रहे कचरे की सफाई, घाटों की धुलाई एवं आसपास फैली गंदगी को हटाने का कार्य किया गया। घाट को स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस अवसर पर सफाई प्रभारी श्री प्रदीप परिहार, सफाई कर्मचारी दल एवं नगर परिषद की टीम उपस्थित रही। सभी ने मिलकर घाट क्षेत्र को स्वच्छ करने में योगदान दिया।
ओरछा एक धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। बेतवा नदी और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। नागरिकों से अपील है कि वे नदी और घाटों में कचरा न डालें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें।
#swachtaabhiyan #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026