रामपुर: थाना अजीमनगर क्षेत्र से पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने और बैरियर तोड़ने के वांछित आरोपी को नौरंगपुर से गिरफ्तार किया गया
Rampur, Rampur | Jun 22, 2026 सोमवार को दोपहर एक बजे थाना अजीमनगर पुलिस ने अवैध खनन से भरे डंपर से पुलिस चेकिंग टीम पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने और बैरियर तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। घटना बीते 12 मार्च की है, जब चेकिंग के दौरान डंपर चालकों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम पर हमला किया था।