कैसरगंज: सिपहिया गांव में आवारा कुत्ते ने सात वर्षीय मासूम को नोंचा, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बचाई जान
सिपहिया गांव में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के बाएं हाथ को नोंचकर घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आस पास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते के चंगुल से मासूम को बचाया।घायल बच्चे की पहचान मंदिप पुत्र मेवालाल निवासी सिपहिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक म