मुंगेर: मुंगेर में बिना आईएसआई मानक वाले हेलमेट के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया
Munger, Munger | Jan 31, 2024 मुंगेर में बिना आईएसआई मानक वाले हेलमेट के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है। इसको लेकर बुधवार को मुंगेर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला, मोटर यान निरीक्षक, ईएसआइ के हरीनंदन कुमार ने शहर में विशेष अभियान चलाया। उन्होंने सड़क किनारे हेलमेट बेच रहे दुकानदारों को आईएसआई मार्का हेलमेट बेचने या दंड का भागीदार बनने की चेतावनी दी।