जगाधरी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने नेहरू पार्क पर किया प्रदर्शन
पंडित उदयवीर शास्त्री ने बताया कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं ऐसे में सरकार को इसमें संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वहां पर अत्याचार हो रहे हैं ऐसे में हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों में रोष है और वह इस पर दोषियों के खिलाफ मांग कर रहे हैं।