बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल के ब्लड बैंक में दो माह से ल्यूकोफिल्टर गायब, मरीजों की जान पर खतरा
महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले दो महीनों से ल्यूकोफिल्टर की कमी बनी हुई है,जिससे रक्त आधान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। यह फिल्टर रक्त से श्वेत रक्त कणिकाओं को हटाने के लिए उपयोगी होता है और विशेष रूप से थैलेसीमिया व नियमित रक्त चढ़ाने वाले मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।फिल्टर के अभाव में मरीजों को बिना फिल्टर किया हुआ रक्त चढ़ाया जा रहा है।