सागर नगर: सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने धर्मश्री स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की।
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने शनिवार दोपहर धर्मश्री स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान सागर शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे।जहां विधायक शैलेंद्र जैन ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और लोगों की समस्याओं के निराकरण लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।