करपी: शहर तेलपा थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर मनु कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत
Karpi, Arwal | Apr 9, 2026 शहर तेलपा थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर मनु कुमार की सड़क दुर्घटना में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे मौत हो गई। शहर तेलपा थाना से आवश्यक कार्य के लिए अरवल पुलिस कार्यालय जा रहे थे ,इसी बीच सुखी बीघा गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। जिसके फल स्वरुप गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।पटना एम्स में चिकित्सा के क्रम में मौत हो गई।